रविवार, 26 अगस्त 2018

केशर माताजी (खुराल माता) की आरती

ॐ जय केसर माता, मैया जय केसर माता।
अपने भक्तजनों की दूर करे विपदा।। ॐजय केसर माता
अवनि अनंतर ज्योति अखण्डित,मण्डित चहुकुंकुमा।
दुर्जन दलन खड्ग की,विधुतसम प्रतिमा।।ॐजय केसर माता
भरकत मणि मंदिर अति मन्जुल,शोभा लखि न परे।
ललित ध्वजा चहुँ ओरे,कंचन कलश धरे।।ॐ जय केसर माता
घण्टा घनन घड़ावल बाजत, शंख मृदंग धुरे।
भक्त आरती गावे,वेद ध्वनि उचरे।।ॐ जय केसर माता
सप्त मातृ का करें आरती,सुरगण ध्यान धरे।
विविध प्रकार के व्यंजन,श्रीफल भेंट धरे।।ॐ जय केसर माता
संकट विकट विदारिणी,नाशनी हो कुमति।
सेवक जन निज मुख से मृदुल करण सुमति।।ॐ जय केसर माता
अमल कमल दल लोचनी,मोचनी त्रम तापा।
दास आयो शरण आपकी,लाज रखो माता।।ॐ जय केसर माता
श्री मातेश्वरीजी की आरती जो कोई नर गावे।
सकल सिद्धि नव निद्धि,मनवांछित फल पावे।।ॐ जय केसर माता

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें