रविवार, 24 सितंबर 2017

कुलदेवी केशर माता तक पहुंचने का रास्ता

               जय श्री खुराल केशर माताजी

गर्ग गोत्री अग्रवाल समाज की कुलदेवी केशर माताजी राजस्थान के म्हार कलां में विराजित हैं।बस द्वारा उन तक कैसे पहुंचें, आइये देखते हैं :-

1.दिल्ली से जाना हो तो अजित गढ़( राजस्थान) वाले शाहपुरा तक आइये। दिल्ली से शाहपुरा की दूरी 200 km है। शाहपुरा से अजीतगढ़ तक का सफर 24 km है। अजीतगढ़ से म्हार कलां की दूरी 4 km है।

2.जयपुर से म्हार कलां जाना हो तो पहले चोमू आइये। जयपुर से चोमू की दूरी 31km है। चोमू से सामोद 6km दूरी पर है। सामोद से म्हार कलां 4km है।

3. रींगस से जाना हो तो रींगस और श्री माधोपुर आइये। दोनों के बीच की दूरी12km है। श्री माधोपुर से अजीतगढ़ की दूरी 35km है। अजीतगढ़ से म्हार कलां सिर्फ 4 km है।

4. सीकर से महारकलां रींगस हो कर पहुंचा जा सकता है।रींगस से श्री माधोपुर ,फिर अजीतगढ़ और म्हार कलां


बच्चों के बाल उतारने,रातिजगा की सही विधि और पाट भरने की सामग्री ,परोजन करने की पूरी जानकारी, ये बातें गुप्त रखी जाती है।इसलिए यहां नहीं बता सकते।

केशर माता की स्तुति

केशर माताजी की स्तुति :-

सुन मेरी माता म्हार वासिनी, कोई तेरा पार न पाया है।
पान सुपारी ध्वजा नारियल तेरी भेंट चढ़ाया है।।

  केसरिया बाना तेरे अंग बिराजे,
केसर तिलक लगाया है।। सुन मेरी....
नंगे - नंगे पावों तेरे दर पर आया है।
आसोज शुक्ल नवमी रात जगाया है,
फिर दशमी को जड़ुला उतरवाया है।। सुन मेरी....
ऊँचे ऊँचे पर्वतों बीच बन्यो देवरो थारो,
धुप दिप नैवेद्य आरती कसार घुघरी का भोग लगाया है।
जो कोई म्हार वासिनी की आरती नित्य गावे,
मन इच्छा फल पाया है।। सुन मेरी माता....

-------------------------------------------------------------------